रविवार, 19 नवंबर 2023
छठी मैया के गीत ---डा0 अर्चना पाण्डेय द्वारा
मंगलवार, 20 जुलाई 2021
शनिवार, 12 जून 2021
वीडियो 42 : भोजपुर दर्शन न्यूज में --डा0 अर्चना पाण्डेय
भोजपुर दर्शन न्यूज में -
हर व्यक्ति अपनी कला से और भाषा से जुड़ा होता है ।
-डा0 अर्चना पाण्डेय
बुधवार, 9 जून 2021
वीडियो 40 एक गीत [ ख़ुशी के गीत लाया हूँ [ -द्वारा डा0 अर्चना पाण्डेय
ख़ुशी के गीत लाया हूँ
ख़ुशी के गीत लाया हूँ
कहो तो गुनगुना दूँ
पुरानी याद लाया हूँ
कहो तो मुस्कुरा दूँ
वही बचपन का छोटू
मुझे कल मिल गया था
बताई बात जो उसने
कहो तो मैं सुना दूँ
तुम्हारी डायरी के राज
गहरे और पुराने
मिले हैं दोस्त सारे आज
जी करता सुना दूँ
महज़ एक बात पर
रूठे रहे सारी उमर तुम
चलो भूलो वो शिकवे
तुम कहो तो अब मना लूँ
जिसे तुम चाहते थे
तब दिलोजाँ से भी बढ़कर
नहीं उसको पता ये सब
कहो तो अब बता दूँ
गुलाबी रंग की पुड़िया
रखी थी तुमने जीने में
वो देखो आ रही है
हवा में अब बहा दूँ?
गिरी थी गेंद एकदिन
बाग में उसके जो जाकर
नहीं वापस किया तो क्या
नज़र से मैं गिरा दूँ
बड़ी छोटी ये खुशियाँ थीं
ये गम भी थे बड़े बौने
कहो तो वो कहानी
मैं तुम्हें फिर से सुना दूँ
मगर इन जुगनुओं ने
ही हमारी ज़िन्दगी भर दी
कहानी और किस्सों से
जहाँ में रौशनी कर दी
ख़ुशी के गीत लाया हूँ
कहो तो गुनगुना दूँ
पुरानी याद लाया हूँ
कहो तो मुस्कुरा लूँ
---डॉ अर्चना पाण्डेय
रविवार, 2 मई 2021
वीडियो 39 : करोना महामारी में दुखी परिवारों के प्रति एक संवेदनात्मक ग़ज़ल
यह ग़ज़ल आप यहाँ भी सुन सकते हैं
बुधवार, 7 अप्रैल 2021
वीडियो 38 : एक चैता लोकगीत -- डा0 अर्चना पाण्डेय
इस गीत को आप यहाँ भी देख सकते है
डा0 अर्चना पाण्डेय द्वारा लिखित और उन्हीं द्वारा गाया गया एक भोजपुरी लोकगीत
बुधवार, 17 फ़रवरी 2021
वीडियो 37 : 14-फ़रवरी [ पुलवामा के शहीदों के नाम -एक श्रद्धांजलि गीत
पुलवामा के शहीदों के नाम -एक श्रद्धांजलि गीत ---डा0 अर्चना पांडेय द्वारा
यह गीत आप यहाँ भी सुन सकते है
बुधवार, 27 जनवरी 2021
सोमवार, 25 जनवरी 2021
वीडियो 35 : एक भोजपुरी गीत --कहिया ले खुली स्कूलवा हो ऽऽऽऽ
डा0 अर्चना पांडेय द्वारा गाया गया एक स्वरचित भोजपुरी गीत ---
कहिया ले खुली स्कूलवा होऽऽ तनी हमके बताई दाऽ
मंगलवार, 12 जनवरी 2021
वीडियो 34 : विश्व हिंदी दिवस [11-जनवरी ] पर हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम
शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020
वीडियो 32 :एक भोजपुरी गीत [ मेहदी-गीत]
डा0 अर्चना पांडेय द्वारा गाया गया एक भोजपुरी गीत -मेहदी के अवसर पर--- उन्हीं के स्वर में सुने
रविवार, 20 दिसंबर 2020
वीडियो 31 : एक भोजपुरी भजन [ नन्द बाबा कऽ लाल कृष्ण--]
एक भोजपुरी भजन -- डा0 अर्चना पांडेय द्वारा गाया --उन्हीं के स्वर में सुनें
शनिवार, 19 दिसंबर 2020
शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020
वीडियो 28 : एक भोजपुरी गीत [ पंखा लिहैइया ज़रूर बलम---]
डा0 अर्चना पांडेय द्वारा गाया गया एक भोजपुरी गीत उन्हीं के स्वर में
पंखा लिहईया ज़रूर बलम---
सोमवार, 14 दिसंबर 2020
वीडियो 27 : एक भोजपुरी गीत [ नया संसद कऽ भईल शिलान्यास----]
मित्रो !
10-दिसम्बर 2020 को हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय श्री मोदी जी ने नए संसद भवन का शिलान्यास किया ।
इस प्रकल्प की परिकल्पना भारत के विशाल लोकतन्त्र की भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए हुए की गई है।
स्वतन्त्रता के बाद विश्व के इस विशाल लोकतन्त्र का स्वयं द्वारा निर्मित अपना संसद भवन हो ,गौरव की बात है ।
यह गीत उसी सन्दर्भ में डा0 अर्चना पांडेय द्वारा लिखित उन्हीं के स्वर में सुनें-----
नया संसद कऽ भईल शिलान्यास ---
शनिवार, 12 दिसंबर 2020
वीडियो 26 : एक भोजपुरी गीत [ बीतल जाला जिनगिया हमार ---]
डा0 अर्चना पांडेय द्वारा गाया --एक भोजपुरी गीत ---उन्हीं के स्वर में सुनें


