बुधवार, 27 जुलाई 2022

गीत 002 : गंगा की लहरों-सा पावन ----[15-अगस्त 2022 ] पर एक गीत

 
एक गीत

गंगा की लहरो- सा पावन मेरा झंडा न्यारा
हर-घर की छत पर लहराए अमर तिरंगा प्यारा
 
झंडे का सम्मान करें हम     
राष्ट्रगान का मान करें हम
झंडा वंदन करें कभी जब
इस प्रतीक का ध्यान करें हम।
 
झंडा यह अनमोल हमारा, आँखों का है तारा
हर-घर की छत पर लहराए अमर तिरंगा प्यारा
 
खुशहाली का सार है झंडा   
समृद्धि का द्वार है झंडा
प्रेम भाव का जन जन मन में
करता यह संचार है झंडा
 
चमके भूमंडल पर हरदम जैसे हो ध्रुव-तारा
हर-घर की छत पर लहराए अमर तिरंगा प्यारा
 
इसको बस कपड़ा ना जानो
कपड़े का टुकड़ा ना मानो
देश की ताकत को बतलाता
ताकत तुम  इसकी पहचानो।
 
त्याग, प्रेम, बलिदान का पोषक केसरिया है न्यारा
हर-घर की छत पर लहराए अमर तिरंगा प्यारा
 
सेना का उत्साह बढ़ाता
देश प्रेम का भाव जगाता
शान हमारी भारत माँ का
शान्ति-दूत बन कर लहराता
 
संविधान का रक्षक बन कर देता हमे सहारा
हर-घर की छत पर लहराए अमर तिरंगा प्यारा
 
डा0 अर्चना पाण्डेय

सोमवार, 25 जुलाई 2022

कतरन 104 : कारगिल दिवस के पूर्व सन्ध्या पर काव्य-गोष्ठी में-- डा0 अर्चना पाण्डेय

 टेन न्यूज़ लाइव  | महिला काव्य मंच

सोमवार , 25 जुलाई 2022

 साँय 7 से 

*कारगिल विजय दिवस के पूर्व संध्या पर : साहित्यिक सलाम *

सान्निध्य: नरेश नाज

संस्थापक , महिला काव्य मंच

अध्यक्षता: 

  नीतू सिंह राय 

ग्लोबल प्रेसिडेंट , 

महिला काव्य मंच

आमंत्रित कवयित्रियाँ:

संचालन:* ऋतंधरा मिश्रा प्रयागराज

1-स्मृति त्रिवेदी   [दोहा , कतर से ]

2-डॉ अर्चना पाण्डेय  { हैदराबाद से}

3-श्वेता सिंह उमा  {मास्को, रूस से}

सुषमा शर्मा 

मेरठ

लाइव शो -देखने के  लिए नीचे क्लिक करें

टेन न्यूज़ यू ट्यूब्र चैनल - लाइव शो लिंक


महिला काव्य मंच - लाइव कार्यक्रम लिंक

सादर,

टेन न्यूज़ नेटवर्क टीम


&

महिला काव्य मंच (रजि.)

शनिवार, 23 जुलाई 2022

कतरन 103 : हिंदी में रोजगार की संभावनाएँ --एक परिचर्चा में भाग लेती डा0 अर्चना पाण्डेय [ 23-जुलाई-2022]


हिंदी में रोजगार की संभावनाएँ --एक परिचर्चा में भाग लेती डा0 अर्चना पाण्डेय [ 23-जुलाई-2022]

और आयोजित काव्य गोष्ठी में भाग लेते हुए