गुरुवार, 16 सितंबर 2021

कतरन 86 : हिंदी दिवस [ 14-सितम्बर-2021] -


 हिंदी दिवस [ 14-सितम्बर-2021] -पर , हैदराबाद  में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेती हुईं-


 डा0 अर्चना पाण्डेय -एक रिपोर्ट

गुरुवार, 2 सितंबर 2021

कतरन 83 : नया आसमान -नई उड़ान [ साझा काव्य-संग्रह]




डा0 अर्चना पाण्डेय द्वारा सम्पादित ---एक साझा काव्य-संग्रह 

नया आसमान -नई उड़ान 

: संपादकीय :

 कविता हमारे ह्रदय का उद्गार तो है ही, साथ ही अभिव्यक्ति का सकारात्मक साधन भी। लिखने की बेचैनी और लिख कर संतुष्टि, कवियों की सामूहिक अनुभूति है।

जहां एक ओर हम लोग मिशन मंगल के युग में जी रहे हैं, जीवनशैली के कारण अति व्यस्त हैं लेकिन हम सभी अपनी-अपनी व्यस्तताओं के बावजूद भी कविताएँ लिखने के लिए समय निकाल ही लेते हैं।

  हम विज्ञान और साहित्य का घोल बनाकर उसका रसास्वादन करना जानते हैं। आज की भागदौड़ की दुनिया में, हम सकारात्मक धाराएँ हैं।

लीजिए, आपके हाथों में परोस रहे हैं कुछ कविताएँ, गीत और गजल। इन्हें पढ़ें, आनंद लें और हमारे साथ रचनात्मक भावों से सराबोर हों।

'नया आसमान-नई उड़ान' में आइए उड़ान भरें। इन कविताओं को पढ़कर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दीजिएगा, हमारा मनोबल बढ़ेगा।

 साधुवाद।

डा0 अर्चना पाण्डेय

 

रविवार, 15 अगस्त 2021

शनिवार, 14 अगस्त 2021

गुरुवार, 24 जून 2021

शनिवार, 12 जून 2021

कतरन 69 : हिंददेश परिवार आन लाइन कवि सम्मेलन [ 13-06-2021 ]



 हिंददेश परिवार आन लाइन कवि सम्मेलन [ 13-06-2021 ]--डा0 अर्चना पाण्डेय 

वीडियो 42 : भोजपुर दर्शन न्यूज में --डा0 अर्चना पाण्डेय

भोजपुर दर्शन न्यूज में -

हर व्यक्ति अपनी कला से और भाषा से जुड़ा होता है ।

                                                  -डा0 अर्चना पाण्डेय  



पूरी रिपोर्ट यहाँ देखें-->>


वीडियो 41: भोजपुरी कला सम्मान



  पूरी रिपोर्ट यहाँ देखें -->>


बुधवार, 9 जून 2021

कतरन 68: भोजपुरांचल गौरव में भाग लेती-- डा0 अर्चना पाण्डेय

 भोजपुरांचल गौरव में भाग लेती-- डा0 अर्चना पाण्डेय


पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़े 

कतरन 67: हिंदी काव्य में प्र्कृति और पर्यावरण -पर व्याख्यान [ हैदराबाद ] में भाग लेती डा0 अर्चना पाण्डेय


हिंदी काव्य में प्र्कृति और पर्यावरण -पर व्याख्यान [ हैदराबाद ] में भाग लेती डा0 अर्चना पाण्डेय




 

कतरन 66 : डा0 अर्चना पाण्डेय़ ने गीत के माध्यम से भोजपुरी कला संस्कॄति का किया समर्थन

 डा0 अर्चना पाण्डेय़ ने गीत के माध्यम से भोजपुरी कला संस्कॄति का किया समर्थन-24indianews

24indianews.online

पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़े




यू ट्यूब पर यहाँ सुने


वीडियो 40 एक गीत [ ख़ुशी के गीत लाया हूँ [ -द्वारा डा0 अर्चना पाण्डेय


ख़ुशी के गीत लाया हूँ


ख़ुशी के गीत लाया हूँ

कहो तो गुनगुना दूँ

पुरानी याद लाया हूँ

कहो तो मुस्कुरा दूँ


वही बचपन का छोटू

मुझे कल मिल गया था

बताई बात जो उसने 

कहो तो मैं सुना दूँ


तुम्हारी डायरी के राज

 गहरे और पुराने 

 मिले हैं दोस्त सारे आज

  जी करता सुना दूँ


   महज़ एक बात पर

  रूठे रहे सारी उमर तुम

  चलो भूलो वो शिकवे

  तुम कहो तो अब मना लूँ


 जिसे तुम चाहते थे

 तब दिलोजाँ से भी बढ़कर

 नहीं उसको पता ये सब

 कहो तो अब बता दूँ


 गुलाबी रंग की पुड़िया

 रखी थी तुमने जीने में

  वो देखो आ रही है

  हवा में अब बहा दूँ?


  गिरी थी गेंद एकदिन

 बाग में उसके जो जाकर

 नहीं वापस किया तो क्या

  नज़र से मैं गिरा दूँ


बड़ी छोटी ये खुशियाँ थीं

ये गम भी थे बड़े बौने

कहो तो वो कहानी

मैं तुम्हें फिर से सुना दूँ



 मगर इन जुगनुओं ने

ही हमारी ज़िन्दगी भर दी

कहानी और किस्सों से

जहाँ में रौशनी कर दी


ख़ुशी के गीत लाया हूँ

कहो तो गुनगुना दूँ

पुरानी याद लाया हूँ

कहो तो मुस्कुरा लूँ


---डॉ अर्चना पाण्डेय


 पूरा गीत सस्वर यहाँ सुने


कतरन 65 : विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में डा0 अर्चना पाण्डेय



☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️

🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱

हिंदी साहित्य भारती

        तेलंगाना

पर्यावरण दिवस व्याख्यान

5 जून 2021

सायं 5.30 बजे

Google meet के द्वारा

1. स्वागत -  डॉ राजीव कुमार सिंह, महामंत्री, हिंदी साहित्य भारती, तेलंगाना

2 मुख्य अतिथि का परिचय - डॉ सुषमा देवी

3 अतिथि व्याख्यान - डॉ किरण शास्त्री

पर्यावरण और हमारा जीवन

4.  कार्यक्रम समीक्षा - डॉ अर्चना पाण्डेय, अध्यक्ष, हिंदी साहित्य भारती, तेलंगाना

5. आशीर्वचन- डॉ सुरभि दत्त

प्रभारी, हिंदी साहित्य भारती, तेलंगाना

5 धन्यवाद- इंद्रजीत सिंह

6 कार्यक्रम संचालन- वर्षा शर्मा

मीटिंग लिंक

https://meet.google.com/qcd-iewi-shc

☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️

🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱