गुरुवार, 16 सितंबर 2021

कतरन 86 : हिंदी दिवस [ 14-सितम्बर-2021] -


 हिंदी दिवस [ 14-सितम्बर-2021] -पर , हैदराबाद  में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेती हुईं-


 डा0 अर्चना पाण्डेय -एक रिपोर्ट

गुरुवार, 2 सितंबर 2021

कतरन 83 : नया आसमान -नई उड़ान [ साझा काव्य-संग्रह]




डा0 अर्चना पाण्डेय द्वारा सम्पादित ---एक साझा काव्य-संग्रह 

नया आसमान -नई उड़ान 

: संपादकीय :

 कविता हमारे ह्रदय का उद्गार तो है ही, साथ ही अभिव्यक्ति का सकारात्मक साधन भी। लिखने की बेचैनी और लिख कर संतुष्टि, कवियों की सामूहिक अनुभूति है।

जहां एक ओर हम लोग मिशन मंगल के युग में जी रहे हैं, जीवनशैली के कारण अति व्यस्त हैं लेकिन हम सभी अपनी-अपनी व्यस्तताओं के बावजूद भी कविताएँ लिखने के लिए समय निकाल ही लेते हैं।

  हम विज्ञान और साहित्य का घोल बनाकर उसका रसास्वादन करना जानते हैं। आज की भागदौड़ की दुनिया में, हम सकारात्मक धाराएँ हैं।

लीजिए, आपके हाथों में परोस रहे हैं कुछ कविताएँ, गीत और गजल। इन्हें पढ़ें, आनंद लें और हमारे साथ रचनात्मक भावों से सराबोर हों।

'नया आसमान-नई उड़ान' में आइए उड़ान भरें। इन कविताओं को पढ़कर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दीजिएगा, हमारा मनोबल बढ़ेगा।

 साधुवाद।

डा0 अर्चना पाण्डेय